विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा कर रही थीं प्रियंका गांधी, बाहर लगे ‘हर हर मोदी’ के नारे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पूर्वांचल दौरे के दूसरे दिन मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचीं. यहां प्रियंका ने पूजा-अर्चना की और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की. लेकिन जब प्रियंका गांधी मंदिर में पूजा कर रही थीं, तभी कुछ लोग मंदिर के बाहर ‘हर हर मोदी’ के नारे लगा रहे थे. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि मंगलवार को प्रियंका गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत सीतामढ़ी मंदिर में पूजा के साथ की. जिसके बाद वह विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. प्रियंका ने इस मंदिर की विजिटर बुक में 'जय माता दी' लिखा.

अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं. प्रियंका वाड्रा ने बुनकरों, शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को जाना.

अपने दौरे के दौरान प्रियंका लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रही हैं. मंगलवार को ही प्रियंका ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि आप कहते हैं कि आप शक्तिमान हैं, आप बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है. तो रोज़गार क्यों नहीं दिया, क्योंकि ये इनकी दुर्बलता है. ये दुर्बल सरकार है.

कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया, कुछ भी नहीं किया. उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा. प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है.

आपको बता दें कि प्रियंका आज मशहूर कंतित मजार शरीफ पर भी पहुंचीं और वहां जियारत की. उन्होंने यहां मत्था टेका और चादर चढ़ाई. इस मजार पर गांधी परिवार के सभी सदस्य आ चुके हैं. इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी यहां आईं हैं.

सपा-बसपा के नए लोगों में दोनों पार्टियों के चुनाव निशान के साथ दोनों दलों के नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. एक तरफ जहां, सपा की साइकिल के साथ अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और राम मनोहर लोहिया के फोटो लगे हैं. वहीं दूसरी ओर बसपा का चुनाव निशान हाथी के साथ मायावती, कांशीराम और डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है.

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इस लोगो के क्रिएटिविटी का जिक्र किया है. साथ ही उन्होंने इसे बनाने वाली टीम को बधाई दी है. इससे करीब दो घंटे पहले ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की भी तारीफ करते हुए उन्हें पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष का मसीहा बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को पीछे ले जाना चाहती है. जबकि हम एक बेहतर भविष्य के लिए लड़ रहे हैं.

बता दें कि अखिलेश यादव और मायावती ने लोकसभा चुनाव में मिलकर नरेंद्र मोदी को हराने का फैसला किया है. सपा-बसपा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों पर बसपा और 37 सीटों पर सपा चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि, 3 सीटें चौधरी अजित सिंह की पार्टी आरएलडी को दी है. इसके अलावा अमेठी व रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की घोषणा की है.

उत्तर प्रदेश में भाजपा को पटकनी देने के लिए 23 साल पुरानी दुश्मनी को भुलाकर एकसाथ आए सपा और बसपा ने चुनावी अभियान के लिए नया लोगो जारी किया है. सपा के चुनाव निशान साइकिल से सा और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी से थी लेकर 'साथी' बनाया है. इसके साथ ही नारा दिया है कि महागठबंधन से महापरिवर्तन. यही नहीं, सपा के साइकिल के पहिए और बसपा के हाथी सूंड को जोड़कर नया लोगो रचा है.

Comments

Popular posts from this blog

把干部从一些无谓的事务中解脱出来 为基层减负

多部门开展网剑行动 严查未经同意收集个人信息行为

全球战疫:华人作家讲述“封国”后的意大利