बाइक की नंबर प्लेट बदल करते थे वारदात, 4 बदमाश गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देते थे. ये लोग एक बाइक के कई नंबर प्लेट रखते थे. एक बार जो नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते फिर दोबारा उस प्लेट का इस्तेमाल नहीं करते थे. यही वजह है कि पुलिस की पकड़ से ये बचे हुए थे.

नोएडा पुलिस ने सेक्टर-15 के पास बैरिकेड लगाकर चेकिंग कर रही थी. तभी एक स्कूटी और बाइक पर 5 लड़के आते दिखे. उन्हें देखते ही पुलिस को शक हुआ और रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन पांचों लड़के बाइक और स्कूटी छोड़कर भागने लगे.

बैरिकेड पर तैनात सभी पुलिस वाले उनके पीछे भागे और पांच में से चार बदमाशों (वसीम, दिलशाद, मंजीत और विजय) को पकड़ लिया, जबकि शाहरुख नाम का एक बदमाश मौके से भाग निकला. जब पुलिस ने इनकी और इनकी गाड़ियों की जांच की तो इनके पास से 4 तमंचे, कुछ कारतूस, लूटे हुए मोबाइल बरामद किए.

जांच में पता लगा कि वो स्कूटी और बाइक जिस पर बैठकर यह लोग आ रहे थे वो भी चोरी की है. पुलिस के मुताबिक ये सभी बेहद शातिर बदमाश हैं. यह लोग चोरी की बाइक से लूट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे.

भारत की कोशिश रही है कि अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया जाए, जिस पर अमेरिका सहमति जताता है. लेकिन इस मामले में चीन हमेशा वीटो लगा देता है. उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे कई देश आतंकी ग्रुप घोषित कर रखा है. जबकि पाकिस्तान में एक तरह से उसे हीरो का दर्जा मिला हुआ है.

भारत के सबूत देने के बाद भी पाकिस्तान उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेता. मुंबई आतंकी हमले के बाद भी पाक ने उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया. उसने यहां तक कहा कि उसे नहीं पता कि अजहर कहां रहता है, जबकि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पाक के भावलपुर में रहता है. साथ ही वह पाक की कुख्यात आईएसआई का दुलारा बना हुआ है. कई बार पाक जनता को संबोधित करते हुए उसके वीडियो भी वायरल हुए, लेकिन पाक सरकार को कुछ भी पता नहीं रहता.

Comments

Popular posts from this blog

把干部从一些无谓的事务中解脱出来 为基层减负

多部门开展网剑行动 严查未经同意收集个人信息行为

全球战疫:华人作家讲述“封国”后的意大利