किराए के विवाद में चलती बस से कंडक्टर ने दिया धक्का, दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में किराया विवाद को लेकर दो लोगों की बस कंडक्टर के साथ कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर कंडक्टर ने दोनों को चलती बस से धक्का दे दिया. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर दोनों फरार हो गए.

दिल दहला देने वाली यह वारदात अलीगढ़ के साधु आश्रम इलाके की है. बुधवार को सुजानपुर गांव का रहने वाला नरेंद्र अपने घर लौट रहा था. वो हरदुआगंज में बस का इंतजार कर रहा था. वहीं पास में दसवीं कक्षा का छात्र देवेंद्र भी अपने घर जाने के लिए बस का वैट कर रहा था. दोनों ही वहां से एक प्राइवेट बस में सवार हो गए.

जब बस रफ्तार से सड़क पर दौड़ने लगी तो किराए को लेकर कंडक्टर से उन दोनों की कहासुनी होने लगी. इल्जाम है कि इसी दौरान कंडक्टर ने गुस्से में चलती बस से उन दोनों को धक्का दे दिया. तेज रफ्तार बस से छात्र देवेंद्र दूर जाकर सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ रही ट्रेक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया.

उधर, नरेंद्र ने बाहर गिरते ही बस का कोना पकड़ लिया और वो बस के साथ घिसटता रहा. कंडक्टर की करतूत देखकर बस में सवार यात्री गुस्से में आ गए. यात्रियों का गुस्सा बढ़ता देखकर ड्राइवर और कंडक्टर मौके पर बस छोड़कर फरार हो गए.

घटना के बाद किसी राहगीर ने अपनी कार से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या बहुत ज्यादा है. राज्य सरकार ने किसानों की समस्या पूरा करने में नाकाम रही है. राज्य में व्यापम जैसा महाघोटाला हुआ. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कभी भी किसी भी सरकार के साथ भेदभाव नहीं किया था. हमने मध्य प्रदेश के साथ कभी भेदभाव नहीं किया, शिवराज सिंह चौहान इसके गवाह हैं.

राफेल डील को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि राफेल मामला, दाल में काला ही काला नजर आता है. इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए. जांच के लिए जेपीसी गठित की जाए.राफेल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

把干部从一些无谓的事务中解脱出来 为基层减负

多部门开展网剑行动 严查未经同意收集个人信息行为

全球战疫:华人作家讲述“封国”后的意大利