नई रॉयल एनफील्ड Classic 350 ABS भारत में लॉन्च, जानें कीमत

रॉयल एनफील्ड ने अपने Classic 350 गनमेटल ग्रे का ABS वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गनमेटल ग्रे ABS की कीमत 1.80 लाख रुपये, ऑन-रोड (पटना) रखी गई है. कंपनी ने हाल ही में अपनी बाइक्स में एंटी-लॉक ब्रेक्स (ABS) को देना शुरू किया है.

जो ABS यूनिट गनमेटल ग्रे मॉडल में दिया गया है वो डुअल-चैनल यूनिट है. इस यूनिट को Signals Edition में भी दिया गया था. कंपनी ने जानकारी दी है कि वो सरकार की 1 अप्रैल 2019 की डेडलाइन से पहले अपनी सारी बाइक्स को इस सेफ्टी फीचर के साथ अपडेट करेगी.

Royal Enfield Classic 350 मॉडल के फ्रंट और रियर में 280mm और 240mm डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. इस मॉडल में ABS का फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है और इससे ये बाइक करीब 10,000 रुपये तक ज्यादा महंगी हो गई है.

हालांकि ABS के अलावा इस बाइक में कुछ भी बदलाव नहीं किया गया है. Classic 350 ABS में पहले की ही तरह 346cc, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. ये इंजन 19.8bhp का पावर और 28Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

साथ ही अगले महीने नवंबर में लॉन्च होने वाले 650 Twins में भी रॉयल एनफील्ड की ओर से स्टैंडर्ड तौर पर ABS का फीचर दिया जाएगा. इन नई बाइक्स के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है.

इसके बाद इंदौर में शाम 5:45 बजे से रोड-शो करेंगे. रोड-शो के बाद राहुल राजवाड़ा चौक पर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. राहुल अपने दौरे के दूसरे दिन 30 अक्टूबर को सुबह 9 से 10 बजे तक इंदौर रेडीसन में संपादकों और पत्रकारों, व्यापारी समुदाय एवं व्यवसायियों से चर्चा करेंगे.

इसके बाद उसी दिन धार और खरगोन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल शाम 4.50 बजे महू पहुंचकर वहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और महू के ही नया दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष शाम 7 बजे सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचकर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ रहेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

把干部从一些无谓的事务中解脱出来 为基层减负

多部门开展网剑行动 严查未经同意收集个人信息行为

全球战疫:华人作家讲述“封国”后的意大利